गाजियाबाद के विकासखंड भोजपुर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद के विकासखंड भोजपुर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं योगाभ्यास कर उपस्थित लोगों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विकासखंड भोजपुर के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया और नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और विरासत का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक शक्ति भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, निरोग और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.