गाजियाबाद में आरएसएस संघ शिक्षा वर्ग का भव्य समापन, 518 शिक्षार्थियों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

गाजियाबाद के वीवीआईपी नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का भव्य प्रकट समारोह आयोजित किया गया। मेरठ प्रांत के 28 संगठनात्मक क्षेत्रों से आए 518 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र सेवा और अनुशासन का संकल्प लिया।
समारोह में स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट, योग, प्राणायाम, नियुद्ध, दण्ड संचालन और विभिन्न व्यूह रचनाओं का शानदार प्रदर्शन किया। 107 शिक्षार्थियों के घोष वादन ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी ने कहा कि संघ का उद्देश्य चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल अनिल तिवारी ने अनुशासित नागरिकों को देश की सुरक्षा की वास्तविक रीढ़ बताया।
करीब 5000 लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह का समापन सामूहिक संघ प्रार्थना के साथ हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.