रामपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

रामपुर मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, सीएफओ, क्षेत्राधिकारी नगर/बिलासपुर एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सीएफओ, क्षेत्राधिकारी नगर/बिलासपुर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर एवं योग प्रशिक्षकों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Grand yoga event organized in Rampur on the occasion of the 12th International Yoga Day.रामपुर मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, जनपद रामपुर द्वारा सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र, पनवड़िया में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साहपूर्वक सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया ।
योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.