लोकगीतों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा रही है सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ऐलनाबाद , 20 जून (एमपी भार्गव): केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभाग की भजन पार्टियां लोकगीतों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचा रही हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को जिला के गांव चकजालु व रामपुरा बिश्रोईयां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय भजन पार्टी लीडर लाला राम, रविंद्र कुमार एवं जुगती राम ने भजनों और लोकगीतों के जरिए केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।

कलाकारों ने कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी सरल एवं रोचक ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.