पत्नी से विवाद के बाद बहनोई का बवाल, ससुराल पहुंचकर फायरिंग; साला गंभीर घायल

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नरपत नगर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी से चल रहे विवाद के बीच बहनोई पर ससुराल पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने और वाहन से दुकान में टक्कर मारने का आरोप लगा है। इस घटना में साला जीशान अली गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एडवोकेट वसीम शेख थार गाड़ी से ससुराल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग की और अपनी गाड़ी से एक दुकान में भी टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Brother-in-law creates a ruckus after dispute with wife; opens fire at in-laws' home, leaving brother-in-law critically injured.

बताया जा रहा है कि वसीम शेख पहले अपना दल (एस) के विधायक शफीक अहमद अंसारी के प्रतिनिधि रह चुके हैं। हालांकि विधायक की ओर से 6 जून को जारी एक पत्र के अनुसार सभी प्रतिनिधियों को उनके पदों से पहले ही मुक्त कर दिया गया था।

Brother-in-law creates a ruckus after dispute with wife; opens fire at in-laws' home, leaving brother-in-law critically injured.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

नोट: फायरिंग और अन्य आरोप शुरुआती जानकारी के आधार पर बताए जा रहे हैं। मामले की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.