फिरोजपुर रेल मंडल के इतिहास में एक अनूठी पहल: 11 जून 2026 को अमृतसर से रवाना की पहली चेरी वी.पी.

  • रिपोर्ट: ललित कुमार

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल द्वारा एक अनोखी पहल करते हुए 11 जून 2026 को ट्रेन संख्या 12904 के वी.पी. द्वारा चेरी को अमृतसर से मुंबई के लिए रवाना किया गया। चेरी परिवहन को सड़क मार्ग से रेल मार्ग की ओर आकर्षित करने के लिए फिरोजपुर मंडल द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। व्यापारियों एवं ग्राहकों के साथ निरंतर संवाद और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप अमृतसर रेलवे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनस के बीच चेरी के रेल परिवहन की शुरुआत हुई है, जो चेरी जैसे पेरिशेबल (नाशवान) फल के परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठी पहल है।

यह उपलब्धि न केवल रेलवे की विश्वसनीय एवं किफायती माल परिवहन सेवाओं में व्यापारियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है, बल्कि पेरिशेबल वस्तुओं के लिए रेल परिवहन को एक प्रभावी विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में फिरोजपुर मंडल के प्रयासों की सफलता को भी प्रतिबिंबित करती है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल, ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुरक्षित, तेज, समयबद्ध एवं पर्यावरण-अनुकूल माल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने तथा माल यातायात में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.