बिलासपुर में दसवें श्री श्याम महोत्सव की धूम, रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रामपुर मे बिलासपुर नगर के सोमवार की बाजार मैदान में शुक्रवार रात आयोजित दसवें श्री श्याम महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। खाटू श्याम के भव्य दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को देर रात तक बांधे रखा।

बाबा श्याम प्रेमी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख तथा विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल और पूर्व विधायक संजय कपूर ने बाबा श्याम के दर्शन कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
महोत्सव के दौरान बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भजन संध्या में रितेश मनोचा, हरमिंदर सिंह रोमी, शर्मा सिस्टर और वंशिका वैरागी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर नाचते-गाते रहे और जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान भक्तों पर इत्र और पुष्पवर्षा भी की गई।

महोत्सव स्थल पर राधा की रसोई का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.