धोलपालिया नाके पर सिरसा पुलिस का नाइट डोमिनेशन अभियान, 56 वाहनों की जांच, 12 के चालान 

ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव ) पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात्रि 11:30 बजे से 5:00 तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थान बॉर्डर स्थित धोलपालिया नाके पर चलाया गया।

जहां जिला में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 56 वाहनों की जांच की तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के चालान किए। पुलिस कर्मियों ने नाके पर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।

अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि सिरसा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और रात्रि गश्त व विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से रात्रि में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.