रज़ा पीजी कॉलेज रामपुर में स्वगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को दी गई प्रशिक्षण जानकारी
राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में शिक्षा दिवस (एजुकेशन डे) के अवसर पर स्वगणना (Self Enumeration) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जागृति मदान धींगड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ. बिजेन्द्र सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इरम नईम द्वारा किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को se.sensus.gov.in पोर्टल के माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स एवं अन्य विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक बनाएं।
वहीं डॉ. इरम नईम ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन के माध्यम से पोर्टल पर सही तरीके से जानकारी भरने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्वगणना से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को सरल तरीके से समझाया।
कार्यक्रम के अंत में रोवर लीडर डॉ. राजेश कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. माया भारती, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. घनश्याम सरोज, डॉ. उपदेश छिम्वाल सहित महाविद्यालय के कई प्राध्यापक उपस्थित रहे। साथ ही एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स के छात्र-छात्राओं की विशेष भागीदारी रही।
