रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने शहर की दो जानी-मानी हस्तियों, ‘कोहिनूर पुस्तक सदन’ के संचालक दिल्लन खान भारत और रईस भाई सिल्वर आर्ट के मालिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद ने इन दोनों के इंतकाल को रामपुर के सामाजिक और व्यापारिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
दिल्लन खान भारत को खिराज-ए-अकीदत अर्पित करते हुए सांसद ने कहा कि वह इल्म, इंसानियत और देशप्रेम की एक जीती-जागती मिसाल थे। शाहबाद गेट स्थित उनकी दुकान ‘कोहिनूर पुस्तक सदन’ ने दशकों तक विद्यार्थियों और ज्ञान के चाहने वालों की सेवा की। वह केवल एक कारोबारी नहीं, बल्कि एक नेक इंसान थे जो हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते थे।
साथ ही, सांसद ने रईस. सिल्वर आर्ट’ के मालिक के निधन पर भी गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कला के माध्यम से रामपुर की एक विशेष पहचान बनाई थी।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने दोनों मरहूम रूह की मगफिरत के लिए दुआ की और उनके परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि मरहूम दिल्लन खान भारत साहब को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और दोनों परिवारों को यह सदमा बर्दाश्त करने की हिम्मत और सब्र-ए-जमील अता करे ये जानकारी सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी.
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
