रामपुर में खबरें जंक्शन की खबर का बड़ा असर, 24 घंटे में डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की छापेमारी

रामपुर में “खबरें जंक्शन” की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। शिकायत सामने आने के बाद जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल और रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

एंकर — मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं अभिहित अधिकारी को तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सचल दल के साथ पान दरीबा स्थित नवाब फूड्स पर छापा मारा।

निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी की गई। साथ ही मौके पर उपलब्ध काली मिर्च चिकन ग्रेवी का नमूना लेकर उसे सील और मोहरबंद कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

इसके अलावा समीप स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट पर भी विभागीय कार्रवाई की गई। यहां से भी चिकन ग्रेवी का नमूना लेकर सील कर जांच प्रयोगशाला भेजा गया तथा रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्रवाई के बाद शहर के होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.