चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर की तत्परता से दो भटके बच्चे परिजनों से मिले

चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने त्वरित कार्रवाई और काउंसलिंग के माध्यम से दो भटके हुए बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।
जानकारी के अनुसार, 05 मई 2026 को रेलवे स्टेशन पर लगभग 13 वर्षीय एक बालक लावारिस अवस्था में मिला। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्या के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक को संरक्षण में लेकर उसकी काउंसलिंग की। पूछताछ में बालक ने अपना नाम पुष्पजीत सिंह पुत्र चन्द्रजीत सिंह निवासी कैमूर, बिहार बताया। इसके बाद टीम ने परिजनों से संपर्क कर बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के निर्देश पर 07 मई 2026 को बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
इसी क्रम में 06 मई 2026 को रोडवेज बस स्टैंड पर लगभग 10 वर्षीय बालक देव लावारिस अवस्था में मिला। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक की काउंसलिंग की, जिसमें उसने अपना पता अलीगंज, जनपद एटा बताया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क किया और बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाद में समिति के आदेश पर बालक को उसके पिता राजेश कुमार के सुपुर्द कर दिया गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.