रामपुर: ग्रीनवुड स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, 2 घंटे धूप में खड़ा किया, वीडियो वायरल; कार्रवाई की मांग तेज

रामपुर के ग्रीनवुड स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कक्षा 4 में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि छात्र को बुरी तरह पीटने के साथ-साथ करीब 2 घंटे तक धूप में खड़ा कर सजा दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में आक्रोश का माहौल है।
घटना के बाद छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और स्टाफ से शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन और एडमिनिस्ट्रेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, छात्र की मां ने मीडिया के सामने पूरी घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल, मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.