ऐलनाबाद, 01 मई( एम पी भार्गव ) शहर के वार्ड न.09 स्थित राममंदिर में महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आज श्री श्री 108 महंत श्री भरतमुनि उदासीन महाराज जी द्वारा विधिवत समापन हवन-यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन पूज्य भरत मुनि जी महाराज ने “नाम जप की महिमा” का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक वर्णन किया। भरत मुनि महाराज ने अपने प्रवचनों में बताया कि कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण ही सबसे सरल और प्रभावशाली साधन है, जिससे मनुष्य अपने पापों से मुक्त होकर जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने अनेकों उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि सच्चे भाव से किया गया नाम जप व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और उसे आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।
समापन अवसर पर विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में महंत भरत मुनि जी महाराज के शिष्य रामनिवास रसिया के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुदेव महाराज की अगली श्रीमद् भागवत कथा 2 मई से 8 मई तक खंड के गांव उमेदपुरा में आयोजित होगी। इसके पश्चात एक माह तक छत्तीसगढ़ में कथा का आयोजन रहेगा। हालांकि गुरुदेव महाराज के पुनः आगमन के बाद राममंदिर में भागवत कथा का क्रम निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने हवन कार्य में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त अर्जित किया । आयोजन समिति ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की अपील की.
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
