अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय द्वारा विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम

लखीसराय(सरफराज आलम)नालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखीसराय सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार,लखीसराय के मार्गदर्शन में श्रम विभाग, लखीसराय के सहयोग से मंत्रणा कक्ष,समाहरणालय, लखीसराय में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। समारोह में सैय्यद मोहम्मद शब्बीर आलम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा, लखीसराय,जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार,लखीसराय शैलेंद्र कुमार , प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लखीसराय आशीष कुमार अग्निहोत्री,डी.डी.सी लखीसराय तथा अन्य अधिकारीगण एवं विधानंद सागर सचिव,डालसा, लखीसराय उपस्थित रहे। पैनेल अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। इसके उपरांत कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रम अधिनियमों, श्रमिकों के लिए चलाए जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई । यह भी बताया गया कि किसी प्रकार के असुविधा होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय, लीगल एड एवं फ्रंट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जरूरतमंद गरीब लोगों को मुफ्त विधिक सहायता डालसा द्वारा प्रदान की जाती है। यह आश्वस्त किया गया कि श्रमिकों के अधिकार व उन्हें मिलने वाली लाभकारी योजनाएं उन तक पहुंचे इसके लिए डालसा दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रहा है जो भी विधिक सहायता कि उन्हें जरूरत होगी, दी जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.