Bike Theft: अमृतसर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, लॉरेंस रोड के नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर वारदात CCTV में कैद

Amritsar Bike Theft: पंजाब के अमृतसर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के पॉश इलाके लॉरेंस रोड स्थित नावेल्टी चौक के पास नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर दिनदहाड़े दो शातिर चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Bike Theft: पहले बाइक और एक्टिवा को किया चेक, फिर चुराई मोटरसाइकिल

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो युवक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों की रेकी कर रहे हैं। दोनों चोर वहां खड़ी मोटरसाइकिल और एक्टिवा को बारी-बारी से चेक करते नजर आ रहे हैं।

JioFinance Digital Gold: जियोफाइनेंस ऐप पर नई सुविधा; अब रिवॉर्ड पॉइंट्स से खरीद सकेंगे 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड

इसके बाद एक युवक मोटरसाइकिल में चाबी लगाकर उसे स्टार्ट करता है और लेकर फरार हो जाता है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में वाहन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

amritsar-bike-theft-lawrence-road-cctv

Bike Theft: पॉश इलाके में चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शहर के व्यस्त और पॉश इलाके में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और उनकी तलाश में पुलिस की कार्रवाई अहम होगी।

स्थानीय लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए क्या कदम उठाती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.