जीडीए में लागू हुई OTS-2026 स्कीम, डिफॉल्टर आवंटियों को बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने डिफॉल्टर आवंटियों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS-2026) लागू कर दी है। इस योजना के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए 18 अप्रैल 2026 को हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जहां पात्र आवंटियों को नियमों की जानकारी देकर आवेदन फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं।

अब तक करीब 100 आवंटियों ने आवेदन फॉर्म प्राप्त किए हैं, जिनमें से 12 लोगों ने फॉर्म भरकर जमा भी कर दिया है। यह योजना सभी प्रकार की संपत्तियों पर लागू है और 18 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

जीडीए के अनुसार, आवंटियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में डिफॉल्टर इस योजना का लाभ उठाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.