प्रिज़्म का मोटल 6 कैंकून में आयोजित करेगा फ्रेंचाइज़ कन्वेंशन, मनाएगा अमेरिकन हॉस्पिटैलिटी का जश्न

प्रिज़्म कैंकून में करेगा मोटल 6 फ्रेंचाइज़ कन्वेंशन, जुटेंगे दुनियाभर के पार्टनर्सभारतीय-अमेरिकी गुजराती कम्युनिटी समेत कई फ्रेंचाइज़ ऑनर्स मून पैलेस कैंकून में होंगे शामिल

सूरत, अप्रैल 2026: रितेश अग्रवाल द्वारा स्थापित, अमेरिकन होटल ब्रांड्स मोटल 6 और स्टूडियो 6 की पैरेंट कंपनी प्रिज़्म, जी6 हॉस्पिटैलिटी का वार्षिक फ्रेंचाइज़ कन्वेंशन आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल, 2026 तक मैक्सिको के मून पैलेस कैंकून में होगा। इसमें उत्तर अमेरिका के कई फ्रेंचाइज़ ऑनर्स और पार्टनर्स शामिल होंगे। इनमें भारतीय-अमेरिकी और खास तौर पर गुजराती कम्युनिटी के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। ऐसे में यह आयोजन भारत की उद्यमशीलता को वैश्विक मंच पर दर्शाने वाला शानदार माध्यम साबित होगा।
यह कन्वेंशन एक बड़ा आयोजन है, जो दिसंबर 2024 में प्रिज़्म द्वारा जी6 हॉस्पिटैलिटी को खरीदने के बाद हो रहा है। गुरुग्राम स्थित यह हॉस्पिटैलिटी टेक प्लेटफॉर्म अब मोटल 6 और स्टूडियो 6 जैसे ब्रांड्स को संचालित कर रहा है, जिनकी उपस्थिति अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में है। अब इन ब्रांड्स का संचालन भारतीय स्वामित्व में हो रहा है, जो भारतीय-अमेरिकी बिज़नेस कम्युनिटी के लिए एक अहम् उपलब्धि मानी जा रही है। इस कम्युनिटी ने पिछले कई दशकों से इस फ्रेंचाइज़ नेटवर्क के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
रितेश अग्रवाल, फाउंडर, प्रिज़्म, ने कहा, ” मोटल 6 और स्टूडियो 6 की नींव कई फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स की मेहनत, त्याग और उद्यमशील विचारों ने रखी है। इनमें भारतीय-अमेरिकी, खासकर गुजरात से जुड़े लोग भी शामिल हैं, जो एक सपना लेकर इस देश में आए थे और कुछ बड़ा बनाने के सार्थक प्रयास किए। कैंकून में इस कम्युनिटी को एक साथ लाना सिर्फ एक बिज़नेस कन्वेंशन नहीं है, बल्कि भारतीय उद्यमिता की ताकत का जश्न है। यह भारत का क्षण है और हमें इस पर गर्व है।“
भारतीय संस्कृति और समुदाय का जश्न
इस कन्वेंशन में भारत के कई जाने-माने कलाकार और एंटरटेनर्स शामिल होंगे। 27 अप्रैल को ऋषभ (रिखीराम) शर्मा सितार वादन के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। 28 अप्रैल को फाल्गुनी पाठक, जो गरबा और भारतीय लोक संगीत का बड़ा नाम हैं और खासकर गुजराती समुदाय में बेहद लोकप्रिय हैं, एक खास सांस्कृतिक शाम का नेतृत्व करेंगी।वहीं, मशहूर कॉमेडियन और टीवी कलाकार सुनील ग्रोवर अपने अंदाज़ में लोगों को हँसाएँगे। वहीं, 29 अप्रैल को होने वाली गाला नाइट में भारत के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम अपनी प्रस्तुति देंगे, जिन्हें दुनियाभर में भारतीय समुदाय के बीच काफी पसंद किया जाता है।
आर्टिस्ट लाइनअप को सोच-समझकर इस तरह तैयार किया गया है कि वह फ्रेंचाइज़ कम्युनिटी की सांस्कृतिक पहचान को बखूबी दर्शाए। खास तौर पर फाल्गुनी पाठक का शामिल होना, उन गुजराती फ्रेंचाइज़ मालिकों को सम्मान देने जैसा है, जिन्होंने कई पीढ़ियों से अमेरिका में मोटल 6 नेटवर्क को मजबूत बनाए रखा है।

भविष्य की तैयारी: बिज़नेस से जुड़े अहम् सेशंस
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ इस कन्वेंशन में बिज़नेस से जुड़े कई अहम् सेशंस भी आयोजित किए जाएँगे। इनमें होटल वैल्यूएशन और एग्जिट स्ट्रेटजी, एस्टेट और सक्सेशन प्लानिंग, बढ़ती ब्याज दरों के बीच फाइनेंसिंग, एआई आधारित प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, रेवेन्यू मैनेजमेंट और एक्सटेंडेड स्टे ग्रोथ, सेफ्टी, ट्रैफिकिंग रिस्क प्रिवेंशन और नई पीढ़ी के फैमिली बिज़नेस लीडरशिप जैसे विषय शामिल होंगे, जो खास तौर पर भारतीय-अमेरिकी ऑनर कम्युनिटी के लिए बेहद जरूरी हैं।
सोनल सिन्हा, सीईओ, जी6 हॉस्पिटैलिटी, ने कहा, “यह कॉन्फ्रेंस हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव है। पिछले एक साल में हमने अपने फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स के साथ मिलकर बिज़नेस को मजबूत करने, संचालन के तरीके में संरचना और एकरूपता लाने और एक ज्यादा मजबूत प्लेटफॉर्म बनाने पर काम किया है। यह प्रगति हम सबने मिलकर हासिल की है और अब हम अपने सभी ऑनर्स को एक साथ लाकर इसका जश्न मनाने और आगे की दिशा तय करने के लिए उत्साहित हैं।”
प्रिज़्म (पहले ओयो के नाम से जाना जाता था) एक हॉस्पिटैलिटी टेक प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना रितेश अग्रवाल ने की थी। यह कई देशों में ओयो, मोटल 6, स्टूडियो 6, बेलविला, डैनसेंटर, संडे होटल्स और इनोव8 कोवर्किंग जैसे ब्रांड्स के तहत होटल और वेकेशन रेंटल्स का संचालन करता है। प्रिज़्म को सॉफ्टबैंक, माइक्रोसॉफ्ट, एयरबीएनबी, सिक्वोया और लाइटस्पीड जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

About The Author

1 Comment
  1. read more says

    This article is good and well structured. The site is useful and easy to navigate.

Leave A Reply

Your email address will not be published.