बल्लभगढ़ पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, किया मंडी का दौरा

पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और विधायक मंडियों का दौरा कर रहे हैं । इसी क्रम में आज कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बल्लभगढ़ पहुंचे और मंडी का दौरा किया । इस मौके पर उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों और आम वर्ग के भले के लिए काम करती है । किसानों के भले के लिए उन्होंने ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है जिससे किसानों को किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े । इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद पर काम करती है । इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा पांच विधायकों को निलंबित किए जाने पर भी अपनी राय रखी । उन्होंने कहा कांग्रेस शुरू से ही ऐसा करती आयी है। यही वजह है इन्होंने एक बार आत्मा की आवाज के नाम पर अपने ही द्वारा घोषित किए गए राष्टपति पद के कैंडिडेट को हरवा दिया था । इस मौके पर उन्होंने नारी शक्ति बंदन अधिनियम के द्वारा देश की महिलाओं को शक्ति दिए जाने की भारतीय जनता पार्टी के निर्णय की जमकर सराहना की ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.