सोनभद्र: स्कूलों में समय परिवर्तन हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का उल्लेख करते हुए तत्काल समय परिवर्तन की आवश्यकता जताई गई।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्ताव दिया कि बच्चों को लू और निर्जलीकरण से बचाने के लिए विद्यालयों का संचालन प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाए। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी ज्ञापन की प्रति सौंपी गई। अधिकारियों द्वारा इस मांग को गंभीरता से लेते हुए छात्रों के हित और सुरक्षा को ध्यान में रखकर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान जिला महामंत्री इन्दूप्रकाश सिंह, संगठन मंत्री गणेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. बृजेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.