सोरों में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल

  • रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज

सोरों 23 मार्च 2026; को लगभग 11:50 बजे मानपुर नगरिया स्थित दो पहिया कट पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार स्कूटी संख्या UP 81 CJ 4319 पर सवार बिलाल पुत्र अमीनुद्दीन (उम्र करीब 25 वर्ष) निवासी क्वारसी, जनपद अलीगढ़ तथा सानू पुत्र साकिर (उम्र करीब 23 वर्ष) अपने रिश्तेदारी ग्राम उड़ेर पुख्ता से अलीगढ़ वापस जा रहे थे।

इसी दौरान मल्लाह नगर प्लांट से कछला की ओर जा रहे डंपर ट्रक संख्या UP 87 AT 2668 से दो पहिया कट पर आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को परिजनों के साथ 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.