रामपुर: डीएम व एसपी ने ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रामपुर। ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अजय द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने जनपद के प्रमुख ईदगाहों, मस्जिदों तथा मुख्य मार्गों और आवागमन के रास्तों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगातार सतर्क और मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने भी क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.