रामपुर में ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण

रामपुर, मार्च 2026। ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद रामपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों तथा मुख्य मार्गों और आवागमन के रास्तों पर निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क और मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि आमजन शांति और सौहार्द के साथ पर्व मना सकें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.