ऐलनाबाद: श्री दुर्गा मंदिर में भव्य भजन संध्या, भक्तिरस में झूमे श्रद्धालु

ऐलनाबाद, मार्च (एम.पी. भार्गव)। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित श्री दुर्गा मंदिर, रेलवे रोड में श्री राम संकीर्तन मंडल द्वारा भव्य संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई।

कार्यक्रम की शुरुआत माता की पावन प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर श्री दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अशोक धानुका ने श्री राम संकीर्तन मंडल के प्रधान पुरुषोत्तम जी धानुका को पटका पहनाकर सम्मानित किया और मंडल की सेवाओं की सराहना की।

संकीर्तन के दौरान मंडल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति रस से सराबोर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर दीनदयाल धानुका, मदन लाल शर्मा, संदीप तलवाडिया, एम.पी. तंवर, मोहित बंसल और राजकुमार बनी वाले सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इसके अलावा गत दिवस सिद्ध पीठ श्री श्याम मंदिर के पुजारी सुभाष जी ने सांयकालीन आरती में भाग लिया, वहीं संत श्री विजयानंद गिरी जी महाराज ने मंदिर में माथा टेककर श्रद्धालुओं को प्रवचन भी दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.