सोनभद्र : विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हिरंनखुरी पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, उद्देश्य, संरचना, कार्य तथा बैठक में हेडमास्टर की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए सदस्यों को उनके दायित्वों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यालय प्रभारी द्वारा समर्थ कार्यक्रम, एमडीएम, शारदा कार्यक्रम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, निपुण भारत मिशन, लोकल अथॉरिटी एवं बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण किट वितरित की गई तथा विद्यालय प्रभारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.