अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई, बिना एनओसी कराई गई प्लॉटिंग ध्वस्त

रामपुर की तहसील शाहबाद के ग्राम नदना में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति किए जा रहे अवैध प्लॉटिंग कार्यों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की गई। ग्राम नदना स्थित गाटा संख्या 140, रकबा 0.3880 हेक्टेयर पर मुबीन पुत्र शफीक अली, राजकुमार पुत्र नत्थू सिंह तथा जब्बार पुत्र इक़बाल द्वारा जिला पंचायत की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किए बिना प्लॉटिंग का कार्य कराया जा रहा था। उक्त अनियमितता पाए जाने पर राजस्व विभाग एवं संबंधित विभागीय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार उक्त अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया।

इसी क्रम में ग्राम नदना स्थित गाटा संख्या 40, रकबा 0.6400 हेक्टेयर पर श्री सौरभ पुत्र सुफल कुमार देव द्वारा भी जिला पंचायत की अनापत्ति प्रमाण पत्र के अभाव में अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। जांच उपरांत इस प्लॉटिंग को भी प्रशासनिक टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना सक्षम प्राधिकारी से नक्शा स्वीकृत कराए तथा जिला पंचायत की आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.