Mirzapur Ujjwala Yojana: मीरजापुर में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिली दीपावली की सौगात, गैस रिफिल सब्सिडी का वितरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1.89 करोड़ लाभार्थियों को दी गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की सौगात, मीरजापुर में महिलाओं को दिए गए डेमो चेक

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur Ujjwala Yojana Gas Refill Subsidy: दीपावली पर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया। सरकार की इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों को दीपावली का त्योहार खुशियों के साथ मनाने में मदद करना है।

इस कार्यक्रम का मीरजापुर के विकास भवन में सजीव प्रसारण किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के डेमो चेक वितरित किए।

Agricultural Machinery Subsidy: मिर्जापुर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए दूसरे चरण की ई-लॉटरी पूरी, 13 किसानों का चयन

Mirzapur Ujjwala Yojana: मीरजापुर में महिला लाभार्थियों को दिए गए डेमो चेक

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह और नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक डेमो चेक प्रदान किए।

mirzapur-ujjwala-yojana-gas-refill-subsidy
लाभार्थियों को गैस रिफिल सब्सिडी वितरित (सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में लगभग 500 लाभार्थियों के बैंक खातों में गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी भेजी गई है।

Mirzapur Ujjwala Yojana: गरीब परिवारों तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और परिवार तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

mirzapur-ujjwala-yojana-gas-refill-subsidy

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Mirzapur Ujjwala Yojana: उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी मिलने से माताओं और बहनों को रसोई के धुएं से मुक्ति मिली है। साथ ही परिवारों के रसोई बजट को भी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक ने लाभार्थियों से समय पर गैस सिलेंडर रिफिल कराने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.