रामपुर पुलिस अधीक्षक ने थाना भोट का किया वार्षिक निरीक्षण

  • रिपोर्ट: शहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के साथ थाना भोट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा उनके रख-रखाव, साफ-सफाई और प्रविष्टियों की सही ढंग से अद्यतन स्थिति को परखा। इसके साथ ही थाना परिसर स्थित कार्यालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल आदि की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रामपुर ने थाना के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी का भी आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य तथा कार्य–जीवन संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही यक्ष ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभिलेखों का सही रख-रखाव, स्वच्छता और कर्मचारियों का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर पुलिसिंग के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.