मकर संक्रान्ति महोत्सव 2026 के अवसर पर कुश्ती एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानितराज्य सभा सांसद भीम सिंह तथा डीएम मिथिलेश मिश्र हुए शामिल
लखीसराय(सरफराज आलम)जिला प्रशासन, लखीसराय एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के तत्वाधान में के.आर.के. मैदान में मकर संक्रान्ति महोत्सव 2026 के अवसर पर एक दिवसीय कुश्ती एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पंचायती राज मंत्री डॉ. भीम सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी, लखीसराय उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली सम्मानित अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के सहायक संयोजक चंद्रभान पहलवान रहे। प्रतियोगिता के संचालन में अंपायर के रूप में संजय कुमार यादव तथा कुश्ती अंपायर के रूप में श्री कुलभूषण गिरी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों (कोटि A, B एवं C) में किया गया।
कोटि A के विजेताओं को ₹21,000/-
कोटि B के विजेताओं को ₹11,000/-
कोटि C के विजेताओं को ₹5,100/-
नगद पुरस्कार के साथ सभी विजेताओं को मेडल एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—
कोटि A : सुनील यादव (जमालपुर) एवं सतीश (सिकंदरा)
कोटि B : हरीश कुमार
कोटि C : मोहन कुमार एवं संतोष कुमार
जिला पदाधिकारी, लखीसराय ने जिले में सभी प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने एवं खेल संस्कृति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रतियोगिता का लाइव कमेंट्री अमित लहेरी, प्रशांत कुमार एवं संतोष माईकल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक एवं युवा खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
