नगर थाना क्षेत्र में दुकान चोरी का खुलासा,एक चोर गिरफ्तार

आरोपी के पास से चोरी का सामान व नकदी बरामद,पूर्व में भी रहा है आपराधिक इतिहास

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय नगर थाना क्षेत्र में एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक चोर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंग्लिश श्याम टोला निवासी सोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं में आपराधिक इतिहास रहा है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से एक टेबल फैन, एक रियलमी मोबाइल फोन, टूटे हुए ताले, लोहे की सिकड़, भारी मात्रा में सिगरेट के पैकेट तथा ₹1029 नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सभी सामान को विधिवत जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी की देर रात अज्ञात चोर ने विद्यापीठ पेट्रोल पंप विवाह भवन के पास स्थित चाय-नाश्ते की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार शंकर राम ने 13 जनवरी को टाउन थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.