सोनभद्र: दिव्यांग बच्चों ने किया शैक्षिक एक्सपोज़र विजिट, किले का किया भ्रमण

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। घोरावल और करमा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शैक्षिक एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 40 छात्र-छात्राओं से भरी बस को कम्पोजिट स्कूल खरुआंव के वरिष्ठ शिक्षक नन्द कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया।

वाराणसी पहुंचने पर बच्चों ने सबसे पहले रामनगर स्थित ऐतिहासिक किले का भ्रमण किया। यहां उन्होंने राजघराने में उपयोग होने वाली प्राचीन गाड़ियां, परिधान, बग्घियां और अन्य दुर्लभ संग्रहणीय वस्तुओं को नजदीक से देखा। इन अनूठी ऐतिहासिक चीज़ों ने बच्चों में काफी उत्सुकता पैदा की और उन्होंने उनसे संबंधित कई जानकारियां हासिल कीं।

इसके बाद बच्चों ने रामनगर के शास्त्री पार्क में समय बिताया और वहां मौजूद विभिन्न आकर्षणों का आनंद लिया। पूरी यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चे नई जगहों को देखने और सीखने के प्रति बेहद जिज्ञासु नज़र आए।

शिक्षकों ने बताया कि ऐसे एक्सपोज़र विजिट बच्चों के सीखने के अनुभव को व्यापक बनाते हैं और उन्हें कक्षा से बाहर भी ज्ञान के नए आयामों से परिचित कराते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.