सोनभद्र: भारतीय भाषा दिवस पर हिरनखुरी प्राथमिक विद्यालय में हुआ विशेष आयोजन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल)। भारत सरकार द्वारा आयोजित भारतीय भाषा उत्सव की श्रृंखला के तहत प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी में भारतीय भाषा दिवस उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानाध्यापक ने बच्चों को संबोधित करते हुए महाकवि भारती के जीवन, उनकी साहित्यिक धरोहर, देशभक्ति से परिपूर्ण रचनाओं तथा भारतीय भाषाओं के प्रति उनके गहरे सरोकार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे भारती ने भाषा को स्वतंत्रता, एकता, समाज सुधार और जागरूकता का सशक्त माध्यम बनाया और नई पीढ़ी को मातृभाषा एवं भारतीय भाषाओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा कविता-पाठ, भाषण और गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान और प्रेम झलकता था। विद्यालय परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक माहौल से गुंजायमान रहा और बच्चों में भारतीय भाषाओं के प्रति नई ऊर्जा व उत्साह देखा गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.