लखीसराय पुलिस ने दो टॉप- 10 अपराधी व दियारा का आतंक सोनू और राजू को किया गिरफ्तार

  •  रिपोर्ट :सरफराज आलम 

लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 अपराधी तथा दियारा का आतंक व डेढ़ दर्जन संगीन अपराध से जुड़े मामलों के आरोपी सोनू सिंह सहित एक अन्य कुख्यात अपराधी राजू सिंह उर्फ चिक्कू को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इन गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से देशी कट्टा,3 कारतूस और दो मोबाइल बरामद भी बरामद किए गए हैं।इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए जिले के एसपी अजय कुमार ने बताया कि
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में लखीसराय पुलिस ने अवगिल बांध बाँध के पास से दो कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा गया है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।दोनों आरोपी हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे 27 से अधिक मामलों में वांछित थे।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने सोनू कुमार और राजू कुमार उर्फ चक्कू को मौके से गिरफ्तार किया। दोनों का विस्तृत आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने खंगाला जिसमें कई गंभीर मामले दर्ज मिले। बरामद हथियार व मोबाइल जब्त कर पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी होती रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.