थाना मोदीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को दबोचा, एक घायल – तमंचा, कारतूस, लूट का मोबाइल और बाइक बरामद
गाज़ियाबाद (मोदीनगर)। थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, लूट की घटना से संबंधित मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
घटना का विवरण:
शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को थाना मोदीनगर पुलिस टीम लूटपाट की घटनाओं की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुदाना की ओर आने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल पर आते देखा। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक तेज गति से बाइक मोड़कर खेतों की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई।
पुलिस टीम के नजदीक पहुँचने पर दोनों बदमाशों ने अपने पास मौजूद तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को घायल कर दिया और दूसरे को दबोच लिया।
गिरफ्तार बदमाशों के नाम:
साजिद पुत्र वाजिद, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी लिसाड़ी, थाना लिसाड़ी गेट, जिला मेरठ (घायल)
आमिर पुत्र रईस, निवासी गुर्जर चौक लिसाड़ी, थाना लिसाड़ी गेट, जिला मेरठ
बरामदगी:
01 अवैध तमंचा
02 खोखा कारतूस
01 जिंदा कारतूस
लूट की घटना से संबंधित मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल
पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त साजिद ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 को रात लगभग 8 बजे राजू होटल के पास एक महिला से मोबाइल फोन छीना था। इस वारदात में उसका साथी आमिर भी शामिल था। बरामद मोबाइल उसी घटना का है और यह मोटरसाइकिल भी वारदात में प्रयुक्त हुई थी।
अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गाजियाबाद, मवाना, प्रतापपुर, टीपी नगर एवं जानी (मेरठ) थानों में लूट व छिनैती के 07 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया है तथा दोनों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
