ऑपरेशन सतर्क के तहत किउल रेलवे सुरक्षा बल ने कोच अटेंडेंट की बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

किउल रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

  •  रिपोर्ट-  सरफ़राज़ आलम

लखीसराय(सरफ़राज़ आलम) किउल रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेन संख्या-18622 के मार्गरक्षण स्टाफ एएसआई अपूर्व कुमार हलदार साथ स्टाफ द्वारा कोच संख्या B1 के कोच अटेंडेंट नीतीश कुमार पासवान उम्र 25 वर्ष पिता नागेंद्र पासवान घर टीटा थाना हुलासगंज जिला-गया को उसके सुपरवाइजर राम कृष्ण दास के समक्ष उसके बक्से से एक बैग बरामद किया तथा चेक किया गया तो उसमें
(01) 06 अदद इंपीरियल ब्ल्यू कंपनी का ब्लेंडेड ग्रेन व्हिस्की, बैच नंबर 0008, प्रति बोतल मूल्य 650रुपए, प्रति बोतल धारिता 780 ml, दिनांक 03/09/2025
(02) 03 अदद रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की , बैच नंबर 0054, प्रति बोतल मूल्य 820 रूपये, प्रति बोतल धारिता 750 ml, दिनांक
11/09/2025
(03) 04 अदद रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की , बैच नंबर 0040, प्रति बोतल मूल्य 410रूपये, प्रति बोतल धारिता 375 ml, दिनांक
23/08/2025 मिला।
सभी 13 बोतल पर फोर सेल इन झारखंड लिखा हुआ मिला जिसका कुल वजन 08.250 लीटर, मूल्य 8780रुपए पाया गया। मौजूद यात्रियों को गवाह बनने को कहा गया परंतु मौजूद यात्रियो ने क़ानूनी लफड़ा मे नहीं पड़ने का हवाला देते हुए गवाह बनने से इंकार कर दिया । तत्पश्चात मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर राम कृष्ण दास व स्टाफ को ही गवाह बनाते हुए हुए वीडियोग्राफी करते हुए बरामद कुल 13 बोतल व्हिस्की को जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया जिसकी कुल धारिता 08.250लीटर तथा कुल का मूल्य 8780 रूपये का है । गिरफ्तार व्यक्ति व शराब को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट किऊल पर लिखित आवेदन के साथ सुपुर्द किया गया।
बाद प्राप्त सभी 13 अदद विदेशी शराब,मौका पर तैयार किए कागजात व एक नफर अभियुक्त को उपनिरीक्षक रमेश कुमार द्वारा लिखित शिकायतपत्र के साथ उत्पाद थाना लखीसराय को अग्रिम कार्यवाही हेतू सुपुर्द किया गया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.