चंदौसी में हिंदी दिवस पर श्री नारायण सेवा समिति ने आयोजित किया हिंदी सेवा सप्ताह, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
चंदौसी। श्री नारायण सेवा समिति (रजि.) चंदौसी के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों में अनेक साहित्यिक प्रतियोगिताएं जैसे—श्रुतिलेखन, साहित्य व भाषा ज्ञान, पत्र लेखन, कविता लेखन और देशभक्ति गायन आयोजित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। समिति के प्रबंधक हरीश कठेरिया एडवोकेट ने समिति की प्रगति व्याख्या प्रस्तुत की। कवि डॉ. जयशंकर दुबे के काव्य पाठ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि और वक्ताओं के विचार
मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि हिंदी हमारे आत्मगौरव की भाषा है और यह भारतीयता की पहचान है। समिति के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य दृगपाल सिंह ने कहा कि शिशु सबसे पहले अपनी मां से हिंदी भाषा सीखता है।
अध्यक्ष सुभाष चंद्र वार्ष्णेय भोलेनाथ ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि डॉ. डी.के. अग्निहोत्री ने कहा कि हिंदी, हिंदू और हिंदुस्तान की संकल्पना में भाषा का स्थान सर्वोपरि है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता ने हिंदी दिवस पर सभी को बधाई दी।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
हिंदी श्रुतिलेख प्रतियोगिता: इरा शर्मा प्रथम, विशेष यादव द्वितीय और वेदिका तृतीय।
साहित्य व भाषा ज्ञान प्रतियोगिता: रिया श्रीवास्तव प्रथम, दिव्यांश द्वितीय और प्रकृति अग्रवाल तृतीय।
पत्र लेखन प्रतियोगिता: प्रियांशी प्रथम, प्राची द्वितीय और पुष्पेंद्र तृतीय।
कविता लेखन प्रतियोगिता: श्रद्धा पाराशरी प्रथम, मानसी पाराशरी द्वितीय और अंशिका तृतीय।
देशभक्ति गायन प्रतियोगिता: आकांक्षा प्रथम, दीक्षा द्वितीय और विनय तृतीय।
सभी विजेताओं को लेखन सामग्री और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण दृगपाल सिंह, सुभाष वार्ष्णेय, डॉ. डी.के. अग्निहोत्री, विपिन गुप्ता, विपिन वार्ष्णेय बालाजी और डॉ. आशीष यादव ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन
अध्यक्षता सुभाष वार्ष्णेय ने की, मुख्य अतिथि डॉ. डी.के. अग्निहोत्री रहे और संचालन डॉ. जयशंकर दुबे ने किया। कार्यक्रम का संयोजन हरीश कठेरिया एडवोकेट ने किया तथा प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. जयशंकर दुबे रहे।
इस अवसर पर समिति के के.जी. गुप्ता, मुकुंद अग्रवाल, आरती, अनमोल, पंकज शर्मा, राजीव कुमार राजपूत सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
