रामपुर: जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान दिवस में उद्यान विभाग द्वारा सिंचाई करने की ड्रिप प्रणाली के बारे में, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी बैंक में लोन की ब्याज दरों के बारे में जानकारी दी गयी।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी राजकीय बीज भण्डारों पर धान, उर्द मूंग, का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जोकि कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान संबंधित विभाग से सम्पर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
किसान दिवस में गत माह में कृषकों द्वारा उठायी गयी समस्याओं/शिकायतों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये निस्तारण से कृषकों को अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश महा सचिव भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) हसीब अहमद द्वारा जिले में लघु सिंचाई विभाग में जिन किसानों द्वारा बोरिंग के लिए पंजीकरण कराये गये है उन्हें सामान अभी तक नहीं मिलने की समस्या, ग्राम पंचायत बेन्दुखेड़ा मेंबर नलकूप संख्या 47 BG का स्टार्टर बदलने, जालपुर माइनर में व खौद चौराहे पर सिंचाई विभाग कि जमीन पर अबैध कब्जे, ग्राम भगवतीपुर तहसील शाहाबाद में नाली को पाटकर अबैध रूप से नाली बनाने और नगर पंचायत शाहाबाद में अबैध रूप से प्लाटिंग करने जैसी शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
तहसील टांडा, ग्राम सरावा के अशरफ अली द्वारा बताया गया कि सरावा से सैदनगर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा कई बार सड़क का निर्माण कराया गया, जिसमें सी सी रोड के साथ नाला बनवाया जा रहा है, जो रोड से सटाकर बनाया जा रही है, जिससे मार्ग संकरा होने कि वजह से लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ वीरेश शर्मा द्वारा बताया कराया गया कि राणा शुगर मिल पर किसानों का गन्ने का पैसा बकाया है और तहसील मिलक ग्राम श्यामपुर के सर्वेश गंगवार ने मक्का की उपज निजी व्यापारियों द्वारा सस्ते दाम पर खरीदने की समस्या से जिला विकास अधिकारी को अवगत कराया।
सभी शिकायतों को गम्भीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समस्याएं निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
