जिला कृषि अधिकारी ने विभिन्न कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी 

रामपुर: जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने खरीफ फसलों के दृष्टिगत कृषकों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी उपलब्ध कराने हेतु जनपद के विभिन्न कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापमारी की।
छापेमारी के दौरान तहसील टाण्डा मानकपुर बंजरिया के मै नवयुग महिला सहकारी समिति , मै सुल्तान पेस्टीसाइड , मै पंजाब पेस्टीसाइड्स, मै ग्रीन एग्रीकल्चर स्टोर और सूरतपुर के मै आर्य पेस्टीसाइड्स का निरीक्षण किया।
उन्होंने कीटनाशी के 4 नमूने ग्रहीत किये। ग्रहीत किये गये कीटनाशी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाल भेजा गया। इसके अतिरिक्त मै शारिक एग्री जंक्शन सैदनगर एवं ख्वाजा एग्री जंक्शन सैदनगर पर अन्य नियमित्ताओं के संबंध में कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है।
उन्होंने कृषकों से अपील की है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार ही कीटनाशी का क्रय करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.