रामपुर: प्रथम संस्था द्वारा सेंटर घेर मुबारक शाह पर “दसवीं के बाद क्या करें?” विषय पर झलक गतिविधि का आयोजन
रामपुर, 20 मई: प्रथम संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत आज सेंटर घेर मुबारक शाह में “दसवीं के बाद विकल्प” विषय पर आधारित झलक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर भविष्य की दिशा तय करने में सहायता प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान कोऑर्डिनेटर राम सुंदर ने छात्राओं को दसवीं के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक व व्यावसायिक विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राएं अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुसार विज्ञान, वाणिज्य, कला, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग, स्किल डेवलपमेंट कोर्स आदि में अपना करियर बना सकती हैं। साथ ही, उन्होंने छात्राओं को रोजगार उन्मुख कोर्सों की ओर भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर टीम लीडर सुधाकर मौर्य, टीम सदस्य उरूसी, रोशी और नूरबी भी मौजूद रहीं। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी अपनी शंकाएं साझा कीं और भविष्य को लेकर दिशा निर्देश प्राप्त किए। आयोजन ने छात्राओं में नई ऊर्जा और स्पष्टता का संचार किया।
