मेरठ के बाद देवरिया में दोहराई गई खौफनाक वारदात: पत्नी ने प्रेमी (भांजे) संग मिलकर पति की हत्या कर शव को सूटकेस में भर फेंका
देवरिया, उत्तर प्रदेश: मेरठ की “नीले ड्रम” वाली सनसनीखेज घटना को देश अभी भूला भी नहीं था कि वैसी ही एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आ गई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी (जो रिश्ते में उसका भांजा है) के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर 50 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया गया।
घटना का खुलासा ऐसे हुआ:
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव के पास कल सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक संदिग्ध सूटकेस देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला गया तो उसमें करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी सिर और चेहरे पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे।
मृतक की पहचान:
शव की पहचान मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद के रूप में हुई, जो हाल ही में सऊदी अरब से कमाकर लौटा था।
कैसे हुआ खुलासा:
जांच के दौरान पुलिस को नौशाद की पत्नी पर शक हुआ। जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरे हत्याकांड की साजिश कबूल कर ली।
पत्नी का कबूलनामा:
“मेरा अपने ही भांजे से प्रेम संबंध था, पति मेरे रास्ते में रोड़ा बन रहा था। इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को सूटकेस में भरकर दूर फेंक दिया।”
हत्या की वजह:
नौशाद की पत्नी अपने भांजे के साथ अवैध संबंध में थी। जब नौशाद विदेश से लौटकर आया, तो वो इन संबंधों में बाधा बनने लगा। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसे निर्ममता से मार डाला।
पुलिस की कार्रवाई:
आरोपी पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
एसपी विक्रांत वीर ने घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम के साथ निरीक्षण किया
“जब ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में सूटकेस देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला, तो सनसनी फैल गई।”
यह घटना न सिर्फ रिश्तों को कलंकित करती है, बल्कि बताती है कि अवैध संबंधों की आग किस हद तक इंसान को हैवान बना सकती है।
