भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) द्वारा मनायी गयी स्वः बाबा हबीब अहमद की 12वीं पुण्यतिथि-

रामपुर: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वः बाबा हबीब अहमद की पुण्यतिथि का कार्यक्रम संगठन कार्यालय, निकट विकास भवन में आयोजि किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या मे किसानों द्वारा प्रान्त संगठन कार्यालय निकट विकास भवन, थाना क्षेत्र सि0ला0 पहुचंकर बाबा हबीब अहमद के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान किसानों द्वारा छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया। इस दौरान श्रद्वांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये दरबारी लाल शर्मा द्वारा कहा गया कि स्व‘ हबीब अहमद एक सच्चे देशभक्त किसान नेता थे अपने जीवन पर्यन्त किसानो मजदूरों गरीबों कि सेवा कि कार्यक्रम में पहुंचक नवाब हैदर अली उर्फ़ हमज़ा मियां द्वारा कहा गया कि हबीब अहमद मेरे दादा स्वः मिक्की मियां के अच्छे मित्र थे तथा हबीब अहमद गरीब मजदूर किसानो की सेवा करने वाले एक बेमिसाल व्यक्ति थे। हबीब अहमद- प्रदेश महासचिव द्वारा कहा गया कि पिताजी हबीब अहमद द्वारा सदैव गरीब, मजलूम, किसानों के हक की लडाई लडी और उनको हक दिलाया कार्यक्र में दरियाव सिंह यादव, मजीत सिंह अटवाल, राहत खा, राजपाल चौधरी, लखविंदर सिंह गिल, जजवीर सिंह, सलामत जान, नलसिंह यादव, रामदास मौर्य, प्रमोद यादव, मो तालिब, तेजपाल सिंह चौधरी रामप्रसाद मदनलाल करन सिंह सतेन्द्र सिंह यादव सरताज अहमद, साबिर अली, रामवतार लोधी छिद्दा नेता, अफताब अहमद, खूब चाँद, लाला टांडा, फैसल रज़ा तुर्की आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.