रामपुर: शाहब मेंबर के मकान पर हुई कांग्रेस की मीटिंग

रामपुर. मुहल्ला पंखा वालान में शहाब खां के आवास पर कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी मीटिंग हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरशद अली खान गुड्डू एडवोकेट ने कहा कि भ्रष्टाचार, जुलम,और अनयाय का देश में बोल बाल है।हर इंसान इस समय मंहगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है।भाजपा सरकार देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है इस को रोकने के लिए युवाओं को कांग्रेस के लिये मेहनत करनी होगी।

अरशद गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिये वार्डों में पहुच कर कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव साहिर रज़ा खां ने कहा अभी से अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करना चाहिए।और कांग्रेस की नीतियों को हर घर पहुंचाना चाहिए। मीटिंग में अल्पसंख्यक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष वारिस अली खां,हारून खां, अर्सलान खां,रेहान खां, तारिक हसन खां,मीनू खां,काशिफ खां,ऐजाज खां,शाहवेज खां, अजीम मलिक शाहिद, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.