रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया मासिक गोष्ठी का आयोजन

रामपुर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी संगम कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एसओपी अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचकों के समक्ष आ रही समस्या, पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन पोस्को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना।

पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, नाबालिक/पीडित बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाना,स्कूल/कालिज के 100 गज की परीधि में बीडी-सिगरेट,पान आदि नशीली वस्तु की ब्रिकी पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया जाना,जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों रिमांड लेने हेतु सादे वस्त्रों में आने व जे.जे एक्ट की धारा 24 आदि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में श्रम विभाग चाइल्ड लाइन डीपीओ कार्यालय वन स्टॉप सेंटर महिला शक्ति केंद्र मैं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.