यातायात माह में लोगों को नियम सिखा रही पुलिस

सिकन्दराबाद। यातायात माह नवंबर में पुलिस का पूरा जोर लोगों को जागरूक करने पर है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर खड़े होकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। चालकों को संकेतों व सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में सिकन्दराबाद ट्रैफिक इंचार्ज उप निरीक्षक बिरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई ट्रैफिक इंचार्ज उप निरीक्षक बिरेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर के दनकौर तिराहे पर हेलमेट,सीट बेल्ट और वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे।

आने-जाने वाले राहगीर व यात्रियों को यातायात नियमों व संकेतों के बारे में जानकारी दी गई। सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.