राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

रामपुर के राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज, 8 नवंबर 2024 को महाविद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नैना अग्रवाल, पायल पवार, कशिश गिरी, प्रेम कुमार, भूरा कुमार, शिव कुमार, अक्सा, दीपक कुमार, और उमंग रस्तोगी सहित कई छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रेम कुमार को प्रथम, पायल पवार को द्वितीय, और उमंग रस्तोगी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, और डॉ. निधि गुप्ता ने छात्रों की कला का मूल्यांकन किया। इस आयोजन में डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. नरेश कुमार, और गजेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों और छात्रों ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.