अमृतसर में वकील ने अफेयर के शक में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की

अमृतसर के जज नगर इलाके में मोहकमपुरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जोरा फाटक के पास एक दर्दनाक घटना में वकील बलजीत मान ने अफेयर के शक में अपनी पत्नी विक्रमजीत कौर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वकील को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बलजीत मान को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने इस घातक कदम उठाया। मृतका की उम्र लगभग 37 वर्ष थी और वह एक स्कूल में टीचर थीं।

पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया और अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के पीछे की वजह की गहराई से जांच करेगी।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.