भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत में किसानों के मुद्दों पर चर्चा, सौंपा ज्ञापन

मोदीनगर: आज दिनांक 11 सितंबर 2024 को तहसील मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत जिलाध्यक्ष मनोज तेवतिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में मुख्य रूप से किसानों की खसरा-खतौनी में हो रही त्रुटियों, ग्राम सोंदा के कन्या इंटर कॉलेज में जलभराव की समस्या, गन्ना भुगतान में देरी और उसके ब्याज के मुद्दे तथा आवारा पशुओं से हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई।

इन मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज तेवतिया, जिला प्रभारी दर्शन नेहरा, युवा जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, तहसील अध्यक्ष अंकुर त्यागी, ब्लाक अध्यक्ष पुनीत त्यागी, सचिन चौधरी, मोहित तलहेटा, जाबिर अली, कामिल सारा, अनिल शर्मा और कमल त्यागी सहित कई किसान साथी उपस्थित रहे।

सभा में किसानों ने अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.