शाहबाद पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को 14 घण्टे के अन्दर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

रामपुर: पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में थाना शाहबाद पुलिस टीम द्वारा ग्राम करैथी से 10.सितम्बर को गुमशुदा 1 बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। आपको बता दें 10 सितम्बर को आवेदक का पुत्र ग्राम करैथी थाना शाहबाद जनपद रामपुर उम्र करीब 12 वर्ष अपने स्कूल गया था, घर वापस नही आया तो घर वालो ने इसके संबंध में थाना शाहबाद पर तहरीर दी, सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना शाहबाद पुलिस टीम ने ऑपेरशन त्रिनेत्र व आमजन मानस की मदद से बच्चे को 14 घण्टे के अन्दर बरामद कर उसके पिता और माता के सुपुर्द किया, बच्चे को पाकर समस्त परिजन ग्रामवासियों द्वारा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.