कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह कल दाखिल करेंगे नामांकन, जनसभा का आयोजन

बड़खल: युवा दिलों की धड़कन और कांग्रेस के चहेते नेता विजय प्रताप सिंह (कांग्रेस प्रत्याशी बड़खल-87) कल बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर सुबह 9:30 बजे मेट्रो गार्डन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

टीम विजय प्रताप की ओर से सभी समर्थकों और जनता से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विजय प्रताप सिंह का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें। यह जनसभा चुनावी माहौल को और भी गर्माने की उम्मीद कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.