ढाबे पर शराब पीने और पैसे न देने के आरोप में एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड

हरदोई – जनपद के थाना पाली पर तैनात उपनिरीक्षक (उनि) मृत्युंजय प्रताप नारायण सिंह (पीएनओ- 920650460) को ढाबे पर शराब पीने और खाना खाने के बाद पैसे न देने के आरोप में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी शाहाबाद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई।

इस मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी लाईन को सौंपी गई है, जिन्हें 7 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी है कि कर्तव्यों के प्रति कोई भी लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसी स्थिति में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.